मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर MD पीसी ध्यानी की पहल, यूपीसीएल ने जुटाया 150 से अधिक यूनिट रक्त

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर MD पीसी ध्यानी की पहल, यूपीसीएल ने जुटाया 150 से अधिक यूनिट रक्त

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर MD पीसी ध्यानी की पहल, यूपीसीएल ने जुटाया 150 से अधिक यूनिट रक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को ‘सेवा और युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से प्रदेशभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

देहरादून स्थित यूपीसीएल मुख्यालय गबर सिंह ऊर्जा भवन के साथ ही हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत पांच चिन्हित केंद्रों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में यूपीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान के लिए आगे आए। शिविरों के माध्यम से कुल 150 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में कार्मिकों की भागीदारी ने सेवा भावना को मजबूत किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से यूपीसीएल ने अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई।

एमडी पीसी ध्यानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने कार्मिकों से भविष्य में भी जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *