एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 2.83 लाख दावे-आपत्तियां प्राप्त

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 2.83 लाख दावे-आपत्तियां प्राप्त

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 2.83 लाख दावे-आपत्तियां प्राप्त

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण में चल रही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली-1960 तथा मैनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। इनमें 1 लाख 28 हजार फार्म-6, 1 लाख 7 हजार फार्म-7 और 47 हजार फार्म-8 प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों से दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि वर्तमान में फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 को डिजिटलाइज करने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा के राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस के मनोज रावत एवं अमेंद्र बिष्ट, बसपा के सत्यपाल, आम आदमी पार्टी के श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) के अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *